लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए अयोध्या भी पहुंचेंगे।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालु भगवान श्री राम के दर्शन के लिए अयोध्या भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अयोध्या प्रशासन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस व्यवस्था के तहत अयोध्या में 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही 1100 सीटों वाले स्थायी एवं अस्थायी शौचालयों का निर्माण किया गया है। वहीं, श्रीरामनगरी में 24 घंटे सफाई के लिए दो हजार सफाई कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर पेयजल, शौचालय और प्रकाश की व्यवस्था की गई है। इन सभी स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जिम्मेदारी नगर निगम को सौंपी गई है। ये सभी व्यवस्थाएं 12 जनवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक जारी रहेंगी।
अधिकारियों के अनुसार श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रांतीय मेले के लिए मास्टर प्लान भी तैयार किया गया है। अयोध्या के प्रमुख मठ-मंदिरों में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था करने के लिए संबंधित महंतों और प्रबंधन से अनुरोध किया गया है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More