रात में जन्माष्टमी मनाया, सुबह लाइसेंसी बंदूक से गोली मार की आत्महत्या।
अयोध्या।
अयोध्या जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र के गहनाग गांव में मंगलवार की सुबह 36 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के अंदर लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची खण्डासा पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि युवक रोहित सिंह (पुत्र) स्वर्गीय हरिश्चंद्र सिंह गहनाग गांव में रहता था। शाम को वह जन्माष्टमी महोत्सव में हंसी खुशी शामिल हुआ था, लेकिन घर पर सुबह सो कर उठने के बाद लगभग 8:30 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से गले के नीचे रखकर कमरे के अंदर उसने गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक के दो पुत्र हैं। जिसमें से बड़ा 18 वर्ष का है और वह इलाहाबाद में, जबकि दूसरा 14 वर्षीय बेटा लखनऊ में पढ़ाई करता है। मृतक रोहित दो भाई थे और उनके पिता की मृत्यु हो चुकी है। घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार वाले लोग भी कोई कारण नहीं बता पा रहे हैं।
थानाध्यक्ष खण्डासा विवेक कुमार सिंह ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विषयों की छानबीन की जा रही है। बंदूक कब्जे में ली गई है। कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More