रौजागांव चीनी मिल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

रुदौली - अयोध्या

PicsArt 06 06 10.31.57 - रौजागांव चीनी मिल में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस।

✍नितेश सिंह, रुदौली

  • लायंस क्लब रुदौली द्वारा रौज़ागांव चीनी मिल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।कार्यक्रम से पूर्व मिल परिसर में यूनिट हेड निष्काम गुप्ता व कारखाना प्रबंधक जितेंद्र सिंह द्वारा पौधरोपण कर किया गया।
  • इस अवसर पर रौजागांव चीनी मिल के यूनिट हेड व लायंस क्लब रुदौली के अध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष का थीम जैव विविधता है। जैव विविधता विभिन्न प्रकार के पौधों और जानवरों के महत्व को संदर्भित करती है। जो दुनिया में या एक विशिष्ट आवास में रहते हैं। जैव विविधता पृथ्वी पर पौधों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियों की विविधता या परिवर्तन शीलता है।
  • प्राकृतिक परिवेश को सामंजस्य पूर्ण स्थिति में रखने के लिए उच्च स्तर की जैव विविधता का होना आवश्यक है।पृथ्वी पर पर्यावरण सद्भाव को संतुलित करने के लिए इस स्तर को बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
  • कार्यक्रम में गन्ना महा प्रबंधक इक़बाल सिंह, कारखाना प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह, मंटू सिंह, अजय पांडे तथा देवेंद्र सिंह आदि मौजूद। लायंस क्लब के सचिव लायन अनिल खरे ने कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वर्ष लायंस क्लब अभियान चलाकर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कराएगा।
  • विधायक राम चन्द्र यादव, उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह, एएसपी निपुण अग्रवाल, तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने अपने संदेश में शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *