अयोध्या उत्तर प्रदेश

रोजगार मेले में 167 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर।

रोजगार मेले में 167 युवाओं को मिला नौकरी का अवसर।

अयोध्या।

अयोध्या बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 15 अप्रैल को राजकीय आईटीआई अयोध्या परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। यह मेला क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कैरियर सेंटर एवं राजकीय आईटीआई अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुए मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियों के एचआर प्रतिनिधियों द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से 167 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर यूईवी अयोध्या के उप-प्रमुख धर्मेन्द्र कुमार ने अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रोजगार मेले के दौरान एक कैरियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को करियर की दिशा में सफलता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं से लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्पित रहने और निरंतर परिश्रम करने का आह्वान किया। इस रोजगार मेले ने न केवल युवाओं को नौकरी का अवसर दिया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा भी प्रदान की।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216