रेलवे ट्रैक पर मिला शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भगवाभीट गांव के पास रेलवे लाइन पर मंगलवार भोर एक शव मिला। जिसका सर धड़ से अलग था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
भगवाभीट गांव के पास रेलवे लाइन फाटक से 100 मीटर पूरब मदरसे के बगल मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति का रेलवे लाइन पर सर कटा शव मिला। पता चला है कि दुर्घटना जनता एक्सप्रेस से हुई है।
मृतक के जेब में तंबाकू का पैकेट मिला है। इसके अलावा और कोई प्रमाण नहीं मिला है। जिससे मृतक की पहचान हो सके।