अयोध्या जिले के रुदौली रेलवे स्टेशन के ट्रैक के किनारे 50 साल अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव की पहचान न होने पर रुदौली कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के रुदौली रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ग्राम डेहवा जसमड गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे शुक्रवार की देर रात को लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया। कोतवाली के उप निरीक्षक इशहाक खां अपने हमराही पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। उप निरीक्षक ने कहा कि – मृतक के शव की पहचान कराने का काफ़ी प्रयास किया गया लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More