
सुल्तानपुर जिले गोसाईगंज थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला प्रकाश में आया है।रिश्ते में बाबा लगने वाले 62 वर्षीय बुर्जुग ने किशोरी को जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सोमवार को आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई करेगी।
पुलिस को दी तहरीर में पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी को गांव का ही एक शख्स जो कि उनके बहन का ससुर है, बहला फुसला कर जंगल की तरफ ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने के बाद किशोरी ने घटना की जानकारी परिवारजनों को दी।
पींड़िता के पिता ने गोसाईगंज थाने में नामजद तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का मुकदमा आरोपी बुर्जुग पर दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया आरोपी व्यक्ति पीड़िता के बुआ का ससुर है। मुकदमा दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More