cyner - रिश्तेदार बताकर ठगा एक लाख रुपए, साइबर थाने ने कराए वापस।

रिश्तेदार बताकर ठगा एक लाख रुपए, साइबर थाने ने कराए वापस।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
रिश्तेदार बताकर ठगा एक लाख रुपए, साइबर थाने ने कराए वापस।
cyner - रिश्तेदार बताकर ठगा एक लाख रुपए, साइबर थाने ने कराए वापस।
बीकापुर-अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक शख्स अपने फर्जी रिश्तेदार के झांसे में आ गया और एक लाख रूपये ठगी का शिकार हो गया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ठगी गई रकम वापस कराई है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बीकापुर निवासी सरताज अहमद का कहना है कि 12 फरवरी को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को उनका रिश्तेदार बताया और गंभीर बीमारी का हवाला देते हुए एक लाख रूपये मदद की मांग की। वादा किया कि जल्द ही व्यवस्था होने के बाद रकम वापस कर दी जाएगी। हालात के मद्देनजर वह झाँसे में आ गए और मोबाइल बैंकिग एप्लीकेशन के माध्यम से एक लाख रूपये ट्रांसफर कर दिया। बाद में तहकीकात की तो पता चला कि किसी ने उनको फर्जी रिश्तेदार बनकर ठग लिया है। इसके बाद शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर की तथा लिखित शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी।
साइबर क्राइम थाना के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने बताया कि समय से शिकायत मिलने के चलते कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कराई गई और रकम भुगतान के संबंधित खाते से जुड़े बैंक के प्रबंधन को पूरे मामले की जानकारी देकर खाते में रकम को फ्रीज कराया गया। इसके बाद विधिक प्रक्रिया को पूरा करवा ठगी गई रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई है। उनका कहना है कि खाता अथवा एप धारक को जाँच-पड़ताल के बाद ही किसी यूपीआई अथवा बैंक खाते में रकम ट्रांसफर करनी चाहिए। ठगी का शिकार होने पर तत्काल टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करानी चहिए। जिससे ठगी गई रकम को होल्ड करवा वापस कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *