सुल्तानपुर में रिटायर्ड दरोगा के बेटे सफदर इमाम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड में शामिल 3 आरोपियों का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की प्रेमिका की छोटी बहन का रिटायर्ड दरोगा का बेटा पीछा करता था। प्रेमिका ने प्रेमी से उसको समझाने के लिए कहा। आरोपी ने उसको देखा तो दोस्तों के साथ सड़क पर रोक लिया। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई तो उसने आरोपी को थप्पड़ मार दिया और भागने लगा। इस पर आरोपी ने उसको गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आला कत्ल के साथ गिरफ्तार करके आज जेल भेज दिया।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बरूई गांव स्थित अंबेडकर पार्क के पास 20 अगस्त की सुबह 9 बजे सुरौली गांव निवासी सफदर इमाम पुत्र मोहम्मद हसनैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन कड़ी सुरक्षा में गांव के अंदर ही उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया था। एसपी सोमेन वर्मा ने गोसाईगंज पुलिस के साथ ही स्वॉट टीम को खुलासे के लिए लगाया था। स्वॉट टीम व गोसाईगंज पुलिस ने आज हत्याकांड को अंजाम देने वाले जासापारा निवासी नीरज सिंह उर्फ भोलू, बरूई निवासी राज सिंह उर्फ राजा सिंह और जासापारा निवासी पंकज कुमार को गिरफ्तार किया है। इनके पास से तमंचा, जिंदा कारतूस समेत मिस कारतूस बरामद हुआ है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More