राहुल-अखिलेश की सभा में हंगामा, दोनों मंच छोड़कर गए, पुलिस से धक्का-मुक्की,कई समर्थक घायल।

प्रयागराज।
प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली में हंगामा हो गया। राहुल-अखिलेश के मंच पर पहुंचते ही समर्थक बेकाबू हो गए। उन्होंने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। मंच की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की की। पुलिस ने लाठी चलाई तो वहां भगदड़ जैसे हालत हो गए। कई समर्थक चोटिल हो गए। प्रयागराज में राहुल गांधी और अखिलेश यादव की संयुक्त रैली में हंगामा हो गया। राहुल-अखिलेश के मंच पर पहुंचते ही समर्थक बेकाबू हो गए। उन्होंने सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। मंच की तरफ बढ़ने लगे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो धक्का-मुक्की की। पुलिस ने लाठी चलाई तो वहां भगदड़ जैसे हालत हो गए। कई समर्थक चोटिल हो गए। मंच पर बैठे अखिलेश ने समर्थकों से शांत रहने की अपील की। लेकिन, किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। करीब 15 मिनट तक भीड़ बेकाबू रही। अखिलेश के साथ राहुल ने भी हाथ उठाकर लोगों से शांत रहने की अपील की।

जब दोनों नेताओं की समर्थकों ने नहीं सुनी तो यह देखकर अखिलेश नाराज हो गए। अखिलेश उठे और मंच से जाने लगे। मंच पर मौजूद नेताओं ने अखिलेश को रोकने की कोशिश की। लेकिन, वह इतना नाराज हो गए कि मंच के पीछे बने हैलिपेड की तरफ चल पड़े। अखिलेश के साथ राहुल भी मंच से उतर आए। दोनों नेता बिना रैली को संबोधित किए ही मंच छोड़कर हेलिकॉप्टर से रवाना हो गए।
अखिलेश और राहुल प्रयागराज में कांग्रेस प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह के लिए प्रचार करने के लिए पहुंचे थे। यहां से भाजपा ने केसरीनाथ त्रिपाठी के बेटे नीरज त्रिपाठी को उतारा है। सपा के MLC डॉ. मान सिंह यादव ने कहा- विशाल जनसैलाब को देखकर भाजपा के होश ठिकाने लग गए। इसी साजिश और उनकी मिलीभगत के तहत यहां फोर्स की व्यवस्था नहीं की गई। इस वजह से अव्यवस्था हुई है।