अयोध्या उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा आज, श्रीरामलला का करेंगी दर्शन, सरयू आरती में भी होंगी शामिल।

राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा आज, श्रीरामलला का करेंगी दर्शन, सरयू आरती में भी होंगी शामिल।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधावर को पहली बार प्रभु रामनगरी अयोध्या आएंगी। राष्ट्रपति अपने दौरे का अधिकांश समय श्रीराम मंदिर में व्यतीत करेंगी। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर परिसर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। वहीं राष्ट्रपति के आगमन को लेकर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से खास तैयारी की गई है। राम जन्मभूमि परिसर और हनुमान गढ़ी के द्वार पर फूलों से सजाए गए हैं। मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए विशेष मार्ग को भी सजाया गया है।
बता दें राष्ट्रपति सबसे पहले श्री हनुमान गढ़ी मंदिर जाएंगी। वहां दर्शन, पूजन और आरती में भाग लेंगी। उसके बाद भव्य राम मंदिर में श्रीरामलला की दर्शन पूजन करेंगी। वह राम मंदिर और कुबेर टीला भी जाएंगी। राष्ट्रपति सरयू घाट भी जाएंगी और पूजा-आरती में शामिल होंगी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद राष्ट्रपति का यह पहला अयोध्या दौरा है।
editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

1 day ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216