7d149999 076d 4aa9 a5ad 8e30be2e640c 1706169467727 - रायफल के साथ बाबरी विध्वंस की फोटो,दो हिरासत में, पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन।

रायफल के साथ बाबरी विध्वंस की फोटो,दो हिरासत में, पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन।

सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश
रायफल के साथ बाबरी विध्वंस की फोटो, दो हिरासत में, पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन।
7d149999 076d 4aa9 a5ad 8e30be2e640c 1706169467727 - रायफल के साथ बाबरी विध्वंस की फोटो,दो हिरासत में, पोस्ट वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन।
सुल्तानपुर ।
सुल्तानपुर में वर्ग विशेष के एक युवक ने सोशल मीडिया पर सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करते हुए पोस्ट डाली है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद उन्माद फैलाने की नीयत से ये पोस्ट डाली गई थी। इसको लेकर विहिप के ब्लॉक अध्यक्ष ने कुड़वार पुलिस में शिकायत की है। पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है।
कुड़वार ब्लॉक के विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष राम सुरेश तिवारी ने कुड़वार पुलिस को तहरीर देकर शिकायत किया है। आरोप है कि अशरफ पुत्र असलम निवासी सुरजीपुर ने सोशल मीडिया की फेसबुक साइड पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला है। आरोप के मुताबिक उसने विवादित बाबरी मस्जिद की फोटो टैग कर रायफल के साथ ‘सर तन से जुदा’ जैसे शब्द का प्रयोग करते हुए एक समाज को धमकी दिया है।
शिकायत कर्ता का कहना है इससे सामाजिक उन्माद फैलाने का अंदेशा है। साथ ही उसने धार्मिक भावना आहत होने की भी बात कही है। एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें हलीम पुत्र मोहम्मद इकबाल और मोहम्मद लल्लू निवासी असरोगा थाना कुड़वार व चार अन्य अशरफ के साथ उसका समर्थन कर रहे।
इस मामले में थाना अध्यक्ष गौरी शंकर पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *