अयोध्या श्रीराम नगरी मे फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, साधु संतों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा भूमि पूजन किया गया। 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर चलने वाली रामलीला में फिल्म जगत के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।
मुख्य अतिथि अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हर्ष का विषय है कि हर साल अयोध्या की रामलीला की भूमि पूजन मे शामिल होता हूँ। इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण हैं। अयोध्या की रामलीला से पूरे विश्व मे भगवान राम जी का सन्देश जाता हैं।
रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा इस बार रवि किशन केवट, पूनम ढ़िल्लो (माता)शबरी की भूमिका में नजर आयेंगे। अनिल धवन, गजेन्द्र चौहान जैसी नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देगें। पिछली बार 25 करोड लोगों ने अयोध्या की राम लीला देखी थी। इस बार और अधिक लोगों देखने की उम्मीद है। उन्होनें कहा कि शाम 7 से रात 10 बजे तक रामकथा पार्क,नया घाट अयोध्या से लाइव दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा। इस साल अयोध्या के रामलीला को सेटेलाइट चैनल्स द्वारा टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा। अयोध्या के रामलीला का अपना यूट्यूब चैनल हैं उस पर लाइव दिखाया जायेगा। अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। इस साल अयोध्या के रामलीला चौथा संस्करण हैं। हमें इस बात की बहुत खुशी है।
अयोध्या की रामलीला उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ, सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह व नगर निगम के सहयोग से होता है।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More