images 32 - राम लीला का हुआ भूमि पूजन, 14 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन।

राम लीला का हुआ भूमि पूजन, 14 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
राम लीला का हुआ भूमि पूजन, 14 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन।

images 32 - राम लीला का हुआ भूमि पूजन, 14 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी मे फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला के भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक बाबी, सांसद लल्लू सिंह, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, साधु संतों एवं रामलीला कमेटी के पदाधिकारी द्वारा भूमि पूजन किया गया। 14 अक्टूबर से 24 अक्टूबर चलने वाली रामलीला में फिल्म जगत के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति की जाएगी।

images 1 27 - राम लीला का हुआ भूमि पूजन, 14 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन।

मुख्य अतिथि अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हर्ष का विषय है कि हर साल अयोध्या की रामलीला की भूमि पूजन मे शामिल होता हूँ। इस साल अयोध्या की रामलीला का चौथा संस्करण हैं। अयोध्या की रामलीला से पूरे विश्व मे भगवान राम जी का सन्देश जाता हैं।

images 2 20 - राम लीला का हुआ भूमि पूजन, 14 से 24 अक्टूबर तक होगा मंचन।

रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा इस बार रवि किशन केवट, पूनम ढ़िल्लो (माता)शबरी की भूमिका में नजर आयेंगे। अनिल धवन, गजेन्द्र चौहान जैसी नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति देगें। पिछली बार 25 करोड लोगों ने अयोध्या की राम लीला देखी थी। इस बार  और अधिक लोगों देखने की उम्मीद है। उन्होनें कहा कि शाम 7 से रात 10 बजे तक रामकथा पार्क,नया घाट अयोध्या से लाइव दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा। इस साल अयोध्या के रामलीला को सेटेलाइट चैनल्स द्वारा टीवी पर लाइव दिखाया जाएगा। अयोध्या के रामलीला का अपना यूट्यूब चैनल हैं उस पर लाइव दिखाया जायेगा। अयोध्या के रामलीला विश्व की सबसे बड़ी रामलीला है। इस साल अयोध्या के रामलीला चौथा संस्करण हैं। हमें इस बात की बहुत खुशी है।

अयोध्या की रामलीला उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्रीयोगी आदित्यनाथ, सांस्कृतिक मंत्री जयवीर सिंह व नगर निगम के सहयोग से होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *