राम मंदिर की मूर्तियों में दिखेगी गीता प्रेस की झलक।

अयोध्या।
अयोध्या में राम मंदिर के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर में श्रीराम से जुड़े अन्य पात्रों की मूर्तियों में गोरखपुर गीता प्रेस में लगे चित्रों की छवि देखने को मिलेगी। ये मूर्तियां कैसी हों, इसकी प्रेरणा लेने और मूर्तिकारों को प्रामाणिक चित्र उपलब्ध कराने के लिए श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी गीता प्रेस पहुंच रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र परिसर में भगवान राम के जीवन से जुड़े हुए और त्रेता युग के ऋषि-मुनियों, महर्षि वाल्मीकि, महर्षि विश्वामित्र, महर्षि अगस्त महर्षि वशिष्ठ, माता शबरी, माता अहिल्या और निषाद राज की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इन मूर्तियों को रूप देने के लिए मूर्तिकारों को प्रामाणिक चित्र की आवश्यकता है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के बाद अयोध्या राज घराने के सदस्य व ट्रस्टी यतींद्र मिश्रा गीता प्रेस पहुंचे।