अयोध्या उत्तर प्रदेश

राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, रामनवमी पर 24 घंटे दर्शन देंगे श्रीरामलला।

राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी, रामनवमी पर 24 घंटे दर्शन देंगे श्रीरामलला।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में रामनवमी के दिन श्रीरामलला 24 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के कपाट केवल कुछ देर के लिए पूजा-अर्चना के दौरान कुछ देर के लिए ही बंद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिए हैं अयोध्या में रामनवमी के दिन भगवान के दर्शन करने के इच्छुक राम भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रामनवमी के दिन रामलला 24 घंटे भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर के कपाट केवल कुछ देर के लिए पूजा-अर्चना के दौरान कुछ देर के लिए ही बंद किए जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर प्रशासन और अधिकारियों को इससे संबंधित निर्देश दिए हैं। इस वर्ष रामनवमी 17 अप्रैल (बुधवार) को मनाई जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज भगवान के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी जानकारी ली। इस समय भी डेढ़ से दो लाख के करीब राम भक्त प्रतिदिन अयोध्या भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। रामनवमी के दिन यह संख्या बहुत अधिक बढ़ सकती है।
यही कारण है कि किसी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए योगी आदित्यनाथ ने समय रहते हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई और सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिये हैं।
editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

18 hours ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216