राम पथ पर जगह जगह पब्लिक टॉयलेट बनेंगे,अयोध्या में लोगों को मिलेगी राहत।
अयोध्या।
अयोध्या में बन रहे राम पथ पब्लिक सेवाओं से लैस होगा। पथ पर पर्यटकों सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार की ओर से अनेक प्रयास किए जा रहे है। आने वाले समय में शहर के प्रमुख भीड़ भाड़ वाले स्थानों के सहित अन्य क्षेत्रों में लोगों को टॉयलेट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। लेकिन वर्तमान में शहर के प्रमुख भीड़ भाड़ वाली बाजारों में पब्लिक टॉयलेट की बड़ा संकट है।जल्द ही लोगों को टॉयलेट की सुविधा मिल जाएगी। निर्माणाधीन राम पथ पर 48 जगह जगह पर पब्लिक टॉयलेट बनेंगे। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों को भी चिह्नित कर सार्वजनिक शौचालय बनाये जाने की योजना है।मौजूदा समय में राम पथ का निर्माण सआदतगंज से अयोध्या नयाघाट तक किया जा रहा है। राम पथ पर जहां तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। वहीं सबसे अधिक आवश्यक पब्लिक टॉयलेट का भी निर्माण रामपथ पर किया जाएगा।
नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि पीपीपी मॉडल से शौचालय बनेंगे।