#image_title
नगर निगम क्षेत्र में मंगलवार से 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का संचालन प्रारंभ हो जाएगा। बसें अयोध्या धाम डिपो पर पहुंची, यहां पर अभी इनके चार्जिंग के लिए अस्थाई प्वॉइंट बनाए गए हैं। वहीं अयोध्या डिपो को प्राप्त आठ नई साधारण बसों का संचालन आज सोमवार से प्रारंभ होगा। नगर विधायक इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।अयोध्या शहर को प्रदूषण मुक्त करने के लिए ऑटो समेत अन्य डीजल सवारी वाहनों को बाहर किया जा रहा है। सुगम यातायात के लिए 10 इलेक्ट्रिक सिटी बसों का रविवार को नगर विकास विभाग के विशेष सचिव राजेंद्र पैंसिया ने निरीक्षण किया। इन बसों का संचालन मंगलवार से शुरू होगा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल रंजन ने बताया कि यह बसें अयोध्या धाम बस स्टेशन से छह रूट पर चलेंगी। पहला रूट इस्माइलपुर तक, दूसरा कटरा भूपचंद तक, तीसरा फिरोजपुर, चौथा राजेपुर तक, पांचवां मैनुद्दीनपुर व छठवां रूट सरियावां तक होगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या डिपो को जो आठ नई बसें प्राप्त हुई हैं। वो प्रदेश के विभिन्न रूट पर चलेंगी।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More