
Preparations for rejuvenation of Ayodhya
राम की पैड़ी पर सन्नाटा, 25 जून तक डुबकी नहीं लगा सकेंगे श्रद्धालु।
अयोध्या।
अयोध्या श्री रामनगरी में भीषण गर्मी में पिकनिक स्पॉट बनी राम की पैड़ी परिसर में अब सन्नाटा पसर गया है। 25 जून तक श्रद्धालु पैड़ी में डुबकी नहीं लगा सकेंगे। इसका कारण यह है कि राम की पैड़ी का अविरल प्रवाह थम गया है। पैड़ी की सिल्ट की सफाई का काम चल रहा है, जिसके चलते पैड़ी के प्रवाह को रोका गया है। भीषण गर्मी में पूरे दिन राम की पैड़ी में डुबकी लगाने वालों का तांता लगा रहता था, लेकिन अब श्रद्धालु यहां आकर मायूस हो रहे हैं। अयोध्या आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के लिए राम की पैड़ी आकर्षण का केंद्र रही है। जब से राम की पैड़ी अविरल हुई है, पर्यटकों व श्रद्धालुओं को संख्या बढ़ती ही जा रही है। दो साल पहले तक राम की पैड़ी गंदा नाला के रूप में नजर आती थी।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More