
राम की पैड़ी पर दिए बिछाने का कार्य शुरू।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी दीपोत्सव के लिए राम की पैडी पर दीपकों को बिछाने का कार्य गुरूवार को शुरू हुआ। प्रातः 10 बजे विश्वविद्यालय से वालंटियरों को रिजर्व बसों से राम की पैड़ी के लिए रवाना किया गया। जय श्रीराम के उद्घोष के साथ निकले इन वालंटियरों ने घाटों पर दीए बिछाने का कार्य शुरू किया।
दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र ने बताया कि 56 घाटों पर दीए बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है और यह 18 अक्टूबर तक पूरा कर लिया जाएगा। दीपोत्सव के दिन 19 अक्टूबर को वालंटियर दीपों में तेल डालने, बाती लगाने और उन्हें प्रज्ज्वलित करने का कार्य करेंगे। विश्वविद्यालय परिसर, महाविद्यालय, इण्टर कालेज और स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियरों को आईकार्ड, टी-शर्ट और कैप वितरित किए जाएंगे। बिना आईकार्ड के घाटों पर प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दीपोत्सव में कुल 28 लाख से अधिक दीप बिछाए जाएंगे, जिनमें 26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने राम की पैड़ी के घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व सभी समितियों को सफलता पूर्वक दीपोत्सव सम्पन्न कराने के लिए निर्देश दिए।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More