
रामलीला में जामवंत के प्रहार से मूर्छित हुआ रावण।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में में चल रही पारंपरिक श्रीरामलीला के साथ-साथ फिल्म जगत से जुड़े लोगों के द्वारा की जा रही श्रीरामलीला इस बार सोशल मीडिया के माध्यम से 45 करोड़ लोगों के देखे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
श्रीरामलीला में शुक्रवार को राम-रावण युद्ध की लीला हुई। युद्ध के मैदान में जामवंत के प्रहार से जब रावण मूर्छित हो गया तो सारथी उसे लेकर लंका लौट आता है।
अशोक वाटिका में बैठी हुई माता सीता त्रिजटा से युद्ध का समाचार पूछती हैं। त्रिजटा बताती है कि रावण बेहोश पड़ा है। राक्षस उसे घेरे हुए हैं। सीता पूछती हैं कि माता आप बताइए रावण कैसे मरेगा। त्रिजटा ने कहा कि जब रावण की नाभि में तीर लगेगा तभी वह मरेगा। दर्शक मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और लक्ष्मण के साथ ही हनुमान, जामवंत आदि बंदर भालू के पराक्रम की प्रशंसा में करतल ध्वनि से जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। शनिवार को रामलीला का अंतिम दिन है, जिसमें रावण वध का मंचन किया जाएगा।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More