राममंदिर सहित अयोध्या में स्वतंत्रता महापर्व की धूम, कमिश्वर और डीएम ने तिरंगा फहराया।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

राममंदिर सहित अयोध्या में स्वतंत्रता महापर्व की धूम, कमिश्वर और डीएम ने तिरंगा फहराया।

download - राममंदिर सहित अयोध्या में स्वतंत्रता महापर्व की धूम, कमिश्वर और डीएम ने तिरंगा फहराया।

अयोध्या।

अयोध्या के भव्य राम मंदिर सहित समूची श्रीरामनगरी में स्वतंत्रता दिवस महापर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। कमिश्वर और डीएम ने तिरंगा फहराने के बाद, बुजुर्गों को सम्मानित किया है। हर चौराहे पर लोग तिरंगा लिए दिख रहे हैं। सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में भी पर्व की धूम देखी जा रही है। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार होने वाले इस पर्व को लेकर राम मंदिर निर्माण कर रही संस्थाओं और राम मंदिर टस्ट में बेहद उत्साह का माहौल है।

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डाक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि राम मंदिर परिसर में यह महापर्व बेहद धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसको लेकर परिसर में मौजूद सभी लोगों में बेहद उत्साह का माहौल है।

अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक शान से तिरंगा झंडा लहरा रहा है। सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने ध्वजारोहण किया।. स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालय में ध्वजारोहण किया, शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक के स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *