अयोध्या।
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की नई तस्वीरें सामने आई हैं। फर्स्ट फ्लोर पर खंभों और गुंबद पर पिंक सैंड स्टोन के नक्काशीदार पत्थर लगाए जा रहे हैं। मंदिर के ग्राउंड फ्लोर पर 5 मंडपों की नक्काशी का काम पूरा हो गया है। बाकी फर्श का निर्माण कार्य किया जा रहा है। अक्टूबर महीने में तक पूरा हो जाएगा। श्रीराम राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश भर से 5 हजार संत-महंत शामिल होंगे। वहीं, रामलला के पुराने दर्शन मार्ग पर परिसर के अंदर टिन शेड हटाया जा रहा है। राम खजाना सहित कुछ जर्जर मंदिर के खंडहर को समतल भी किया जा रहा है। जिससे राम मंदिर के सिंह द्वार के निर्माण का काम जनवरी से पहले पूरा किया जा सके।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कामेश्वर चौपाल ने बताया कि राम मंदिर के भूतल के खंभों पर मूर्तियों को उकेरने का काम जोरों से चल रहा है। श्वेत संगमरमर से फर्श के निर्माण की तैयारी की जा रही है। कुल मिलाकर मंदिर के भूतल को फीनिशिंग टच दिया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि उद्घाटन से पहले ज्यादा से ज्यादा काम पूरा हो जाए। निर्माण कार्य से हम सभी संतुष्ट है। हमारा विश्वास है कि हम समय पर अपने लक्ष्य पूरे कर लेंगे।
दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More
"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More
एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More
अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More