रामनगरी में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बनाया गया रैन बसेरा।

श्रीरामनगरी में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बनाया गया रैन बसेरा।

IMG 20240206 224759 371 - रामनगरी में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बनाया गया रैन बसेरा।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद देश के कोने-कोने से भक्त श्रीरामनगरी पहुंच रहे हैं। रेल मार्ग से ही सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इसे देखते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के बाद अब अयोध्या कैंट स्टेशन पर भी यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की जा रही है। स्टेशन के पास सामने एक बड़ा रैन बसेरा बनाया गया है, जिसमें 300 से भी अधिक यात्री एक साथ ठहर सकेंगे। दो माह से बन रहा रैन बसेरा अब लगभग तैयार हो चुका है।

कुछ बचे हुए काम भी एक दो दिन में निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। राउंड टीन शेड के नीचे रेड कारपेट बिछाई गई है। इसके अलावा फाइवर की कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। ट्रेनों की सूचना लगातार मिलती रहे। इसके लिए साउंड रैन बसेरे तक लगाए गए हैं। रोशन के लिए हाईलोजन की व्यवस्था की गई है। सुरक्षा की दृष्टि से नाइट विजन सीसी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा जवानों को भी तैनात किया जाएगा। पेयजल की व्यवस्था के साथ ही दर्जनों शौचालय भी बनाए गए हैं। आपातकालीन नंबरों का बोर्ड भी लगाया गया है। परिसर की दीवारों पर विभिन्न राज्यों की सभ्यताओं के चित्र भी उकेरे गए हैं। सीएमआई अजय बहादुर सिंह ने बताया कि आस्था स्पशेल ट्रेनें सोमवार से अयोध्या कैंट आना शुरू होंगी। इसे देखते हुए सारे इंतजाम कर लिए गए हैं।

editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

16 hours ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216