रामनगरी में अब चलेंगी डबल डेकर ई-बसें, शहर दिखेगा और खूबसूरत
रामनगरी में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें जो अब तक केवल शहर में चल रही थीं, अब उनका दायरा बढ़ाया जाएगा। अयोध्या से गोरखपुर, लखनऊ, काशी और प्रयागराज भी जोड़ा जाएगा। इन रूट पर ई बसों को चलाया जाएगा। होली पर यात्रियों की सुविधा और सहूलियत के लिए विशेष रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। रामनगरी में डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें जो अब तक केवल शहर में चल रही थीं, अब उनका दायरा बढ़ाया जाएगा। अयोध्या से गोरखपुर, लखनऊ, काशी और प्रयागराज भी जोड़ा जाएगा। इन रूट पर ई बसों को चलाया जाएगा। होली पर यात्रियों की सुविधा और सहूलियत के लिए विशेष रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के प्रभारी और परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने विपक्षी दलों और गठबंधन पर भी सियासी हमला बोला। कहा कि सपा और कांग्रेस पहले भी गठबंधन कर चुकी है। सपा ने बसपा के साथ भी गठबंधन किया था। कोई ऐसा दल नहीं है जिसने मोदी के खिलाफ गठबंधन नहीं किया, लेकिन कोई गठबंधन मोदी की लहर को रोक नहीं पाया।

