
रामनगरी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा रोम रोम भक्ति मय हो गया।
अयोध्या।
अयोध्या मंगलवार को आज श्रीरामलला के दर्शन कर मन बहुत भावुक है। रोम-रोम भक्ति मय हो गया। पहले जब आया था तब श्रीरामलला को टेंट में देखकर मन बहुत दुखी हुआ था। 500 साल के संघर्ष के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण रामभक्तों व सनातन धर्म को मानने वालों की जीत के साथ-साथ नए युग और रामराज्य की शुरूआत है। हर रामभक्त यहां आकर श्रीरामलला का दर्शन-पूजन करना चाहता है। मैं भी रामभक्त होने के नाते यहां आया हूं और श्रीरामलला का दर्शन-पूजन कर खुद को सौभाग्शाली मानता हूं। यह बातें मंगलवार को रामनगरी पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहीं। वे अपनी कैबिनेट के साथ यहां श्रीरामलला का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने श्रीरामलला को ब्रह्मकमल व भोज पत्र अर्पित किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक लंबी प्रतीक्षा और लंबे संघर्ष के बाद प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हुआ है। इसके लिए बहुत बलिदान देने पड़े। प्रभु श्रीराम यत्र, तत्र, सर्वत्र हैं। उनकी कृपा सभी पर है। प्रभु श्रीराम कभी राजनीतिक मुद्दा नहीं रहे और न ही हमने कभी श्रीराम के नाम राजनीति करने का प्रयास किया। उनका आशीर्वाद हर रामभक्त को मिलता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ दर्शन-पूजन किया।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अयोध्या और उत्तराखंड का बेहद गहरा नाता रहा है। उत्तराखंड से बड़ी संख्या में रामभक्त यहां दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। उनकी सुविधा के लिए यहां 4700 वर्ग मीटर में राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए हमारी सरकार ने भूमि की खरीद को लेकर 32 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। अयोध्या में जमीन उपलब्ध कराने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
अपनी कैबिनेट के साथ महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल सहित अन्य पदाधिकारियों ने स्वागत किया। कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति से उनका स्वागत किया। उन पर फूल बरसाए और तिलक किया। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। एयरपोर्ट से उनका काफिला रामनगरी पहुंचा। जहां वीवीआईपी गेट नंबर -11 से श्रीरामजन्मभूमि परिसर में उन्हें प्रवेश दिया गया। परिसर में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने सभी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला को साष्टांग प्रणाम किया। अपनी कैबिनेट के साथ श्रीरामलला का आशीर्वाद लिया और परिसर में फोटो खिंचवाई।
समान नागरिक संहिता लागू करने वाले देश के पहले राज्य का गौरव प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यही रामराज्य है। इस विधेयक से महिलाओं को उनके अधिकार मिलेंगे। बच्चों, बुजुर्गों सभी के हक व हितों की रक्षा होगी। सभी को उचित सम्मान मिलेगा।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More