
अयोध्या में 30 जुलाई तक राम लला का दर्शन करने जाने वाले भक्तों को भव्य राम मंदिर दर्शन मार्ग के एक झरोखे से दिखता था। दर्शन का मार्ग श्रीराम जन्मभूमि पथ से आरंभ होने के बाद भक्तों को श्रीराम की जन्मभूमि पर बन रहा भव्य मंदिर बनता हुआ दूर से ही दिखाई दे रहा है। इस नई दर्शन की सुविधा में भव्य मंदिर को देख भक्त दूर से ही जय श्रीराम के नारे लगा अपनी खुशी व्यक्त करने लगते हैं।
30 जुलाई तक श्रद्धालु रंगमहल बैरियर से होकर राम लला का दर्शन करने के लिए जाते हैं। इस दौरान दर्शन मार्ग पर उन्हें बाईं ओर बन रहे राम मंदिर की झलक एक झरोखे से दिखती थी। यहां से बन रहे मंदिर को उन्हें करीब 300 मीटर दूर से देखना होता था। श्रीराम जन्मभूमि पथ से दर्शन आरंभ होने के बाद श्रद्धालुओं को भव्य राम मंदिर का निर्माण मात्र सौ मीटर दूर से ही दिख रहा है। इससे श्रद्धालुओं को राम लला के दर्शन के साथ उनकी जन्मभूमि पर बन रहा मंदिर देखने का सौभग्य भी हासिल हो रहा है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More