रामकोट बैरियर से पकड़े गए दो संदिग्ध

अयोध्या रामकोट बैरियर से पकड़े गए दो संदिग्ध|

अयोध्या|

रामनगरी के यलो जोन के रामकोट बैरियर के पास से दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया गया। जानकारी के अनुसार एक कार देर शाम रामकोट बेरियर तक पहुंच गई। बैरियर पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने कार रोकी और उसमें सवार लोगों से पूछताछ शुरू की। कार सवार लोगों ने बताया कि बाल रामलला का दर्शन करने आए हैं। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें मंदिर बंद होने की जानकारी दी।
पूछताछ में दोनों की गतिविधि संदिग्ध लगने पर उन्हें तत्काल हिरासत में ले लिया गया। सूचना पर एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ अयोध्या सहित आईबी व खुफिया विभाग की टीमें भी आ गईं और गाड़ी की जांच की गई। इसके बाद गाड़ी सवार दोनों युवकों को रामजन्म भूमि थाने ले जाकर पुलिस व खुफिया विभाग की एजेंसियों ने घंटों पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि दोनों कार सवार मित्र हैं।
एक गाजियाबाद का और दूसरा इलाहाबाद का रहने वाला है। दोनों द्वारा बताए गए नाम पते की तस्दीक की गई तो वह सही पाया गया। उनके पास से कोई भी संदिग्ध वस्तु या जानकारी नहीं प्राप्त हुई है। सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि क्योंकि कार सवार दो युवकों में से एक समुदाय विशेष से जुड़ा था। इसके चलते सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है।
editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216