राज्यपाल ने किया श्रीरामलला का दर्शन पूजन, मांगा आशीर्वाद।

अयोध्या।
अयोध्या जिले मे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को परिजनों के साथ श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उनका काफिला राममंदिर परिसर में स्थित कुबेर टीला पहुंचा वहां उन्होंने भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज निजी दौरे पर अयोध्या पहुंची। उनका हेलीकॉप्टर रामकथा पार्क के सामने स्थित हेलीपैड पर उतरा। हेलीपैड पर उनका स्वागत मंडलायुक्त राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार डीएम निखिल टी फुंडे एसएसपी गौरव ग्रोवर ने किया। हेलीपैड से राज्यपाल का काफिला रामपथ होते हुए क्रॉसिंग 3 से राम मंदिर पहुंचा, जहां श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डॉ अनिल कुमार मिश्र ने स्वागत कर उनको श्रीरामलला का दर्शन पूजन अर्चन कराया। कुबेर टीला पर स्थित भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया।