jj - राज्यपाल ने किया कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा विश्वविद्यालय की परियोजनाओं का किया निरीक्षण।

राज्यपाल ने किया कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा विश्वविद्यालय की परियोजनाओं का किया निरीक्षण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

राज्यपाल ने किया कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा विश्वविद्यालय की परियोजनाओं का किया निरीक्षण।

jj - राज्यपाल ने किया कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा विश्वविद्यालय की परियोजनाओं का किया निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या उत्तरप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार को अयोध्या के दौरे पर रहीं। उन्होंने विकास खंड मसौधा के अमौना गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय में चल रही परियोजनाओं का निरीक्षण किया। विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता, मिड-डे मील, छात्र उपस्थिति, पुस्तकालय, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। राज्यपाल ने छात्रों के लिए बनाए जा रहे मिड-डे मील के भोजन को चखकर उसकी गुणवत्ता का भी मूल्यांकन किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों को समर्पण और निष्ठा से कार्य करने की सलाह देते हुए कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, अतः उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को भारत के महापुरुषों के जीवन से जुड़ी कहानियां और साहित्य समय-समय पर सुनाए जाएं तथा प्रवेश प्रक्रिया को शासनादेश के अनुसार समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
निरीक्षण के समय विधायक बीकापुर डॉ. अमित सिंह चौहान, मण्डलायुक्त गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालय परिसर में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने सबसे पहले आईईटी परिसर स्थित लवकुश और सरयू छात्रावास का निरीक्षण किया तथा छात्रों से संवाद करते हुए स्वच्छता और अनुशासन बनाए रखने की सलाह दी। सरयू छात्रावास में उन्होंने मेस और जल आपूर्ति व्यवस्था की भी समीक्षा की और अव्यवस्थाओं को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

kkk - राज्यपाल ने किया कम्पोजिट विद्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र तथा विश्वविद्यालय की परियोजनाओं का किया निरीक्षण।

इसके उपरांत उन्होंने नवीन परिसर में चंदन का पौधा रोपित किया तथा फार्मेसी भवन, निर्माणाधीन पुस्तकालय, मल्टीपरपज लेक्चर हॉल और सिविल इंजीनियरिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने और विद्युत, सीवरेज व पेयजल व्यवस्थाओं में सुधार के भी निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. पंकज एल. जॉनी (ओएसडी), अपर मुख्य सचिव राज्यपाल सुधीर एम. बोबडे, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल, प्रो. एसएस मिश्र, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. अनिल कुमार एवं अन्य विश्वविद्यालय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *