IMG 20231001 205026 682 1 - राजस्थान से अयोध्या आज पहुंच रही रामजी की निशानी, मणिपर्वत पर स्थापित होगा पहला राम स्तंभ।

राजस्थान से अयोध्या आज पहुंच रही रामजी की निशानी, मणिपर्वत पर स्थापित होगा पहला राम स्तंभ।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
राजस्थान से अयोध्या आज पहुंच रही रामजी की निशानी, मणिपर्वत पर स्थापित होगा पहला राम स्तंभ।

IMG 20231001 205026 682 - राजस्थान से अयोध्या आज पहुंच रही रामजी की निशानी, मणिपर्वत पर स्थापित होगा पहला राम स्तंभ।

अयोध्या।

अयोध्या से रामेश्वरम तक लगने वाले राम स्तंभ का पहला स्तंभ आज अयोध्या पहुंच रहा है। शनिवार को राजस्थान के माउंट आबू से रामनगरी के लिए रवाना हुआ था। फूलों से सजे एक विशेष वाहन से यह राम स्तंभ रामनगरी लाया जा रहा है। पहले राम स्तंभ को मणिपर्वत पर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद श्री राम के वनगमन मार्ग पर प्रमुख 290 स्थानों पर ये राम स्तंभ लगाए जाने हैं। श्रीराम स्तंभ 15 फिट का है और चौड़ाई चार फिट का है। पिंक सैंड स्टोन से निर्मित पहला श्री राम स्तम्भ रविवार को अयोध्या पहुंच रहा है।

विहिप के शरद शर्मा बताते हैं कि अयोध्या पहुंचे पर अशोक सिंघल फाउंडेशन द्वारा पूजा अर्चना किया जाएगा। अशोक सिंघल फाउंडेशन अयोध्या से तमिलनाडु रामेश्वरम तक राम स्तंभ लगवाएगा। स्तंभ लगाने के लिए 100 से 120 वर्ग फीट की जगह लगेगी। फाउंडेशन ही इसका सारा खर्च उठाएगा। श्री राम स्तंभ पर संस्कृत में स्थान की मान्यता के अनुसार श्लोक और स्थानीय भाषा में उसका अर्थ भी लिखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *