राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष के हत्यारे चंडीगढ़ से गिरफ्तार।
राजस्थान।
राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या में शामिल दोनों शूटरों और उनके साथी को दिल्लीमध व राजस्थान पुलिस को संयुक्त टीम शनिवार शाम चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की पहचान राजस्थान के मकराना के रोहित राठौड़, महेंद्रगढ़ के नितिन फौजी व उनकी मदद करने वाले हिसार के उधम सिंह के रूप में हुई है। तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे।
तीनों सेक्टर-24 स्थित कमल पैलेस होटल में रुकने के लिए पहुंचे थे। चंडीगढ़ पुलिस को इस कार्रवाई की भनक तक नहीं लगी। जब तक स्थानीय पुलिस को पता चलता, तब तक दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान की पुलिस आरोपितों को लेकर रवाना हो चुकी थी। शनिवार शाम 7:45 बजे के लगभग तीन युवक सेक्टर- 4 स्थित होटल में पहुंचे थे। तीनों ने हां पर एक कमरों किराये पर लिया।
होटल मैनेजर रवि होगा जब म उनसे आइडी मांगी तो उनमें से दो स ने अपनी आइडी दे दी, जबकि तीसरे युवक ने कहा कि घर से आधार कार्ड मंगवाया है। आते ही वाट्सएप पर दे देगा। उनके वहां आने के लगभग 15 मिनट बाद ही पुलिस होटल पहुंच गई। पुलिस ने मैनेजर को मोबाइल में तीन के फोटो दिखाए। मैनेजर ने जब बताया कि तीनों कमरा नंबर 105 में हैं तो पुलिस ने मैनेजर व एक वेटर का फोन ले लिया और उनको एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने होटल के सीसीटीवी बंद कर दिए और डीवीआर को भी कब्जे मे ले लिया। हथियार बंद टीम ने कमर खुलवाया और 8:30 बजे के लगभग तीनों क गिरफ्तार कर वहां से चली गई।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More