
रंजिश में पूर्व प्रधान प्रत्याशी की गोली मारकर हत्या, बाइक सवारों ने किया हमला।
सुल्तानपुर।
सुल्तानपुर जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के अशरफपुर गांव में बुधवार सुबह इच्छा नाथ यादव (पुत्र) जगत यादव (28) वर्ष को गांव से करीब 300 मीटर दूर उसको अज्ञात बाइक सवार लोगों ने गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग निकले। हत्या की वारदात से ग्रामीणो में आक्रोश है। घटनास्थल पर पुलिस मौजूद हैं।
सूचना पर थानाध्यक्ष आरबी सुमन, सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत और अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शुरुआती जांच में चुनावी रंजिश की बात सामने आ रही है।
बहन ने बताया- मेरे भाई को राम अचल और अर्जुन प्रधान ने मरवाया है। इन लोगों से चुनावी रंजिश चल रही थी। पहले भी ये लोग धमकी दे चुके हैं। मृतक के चचेरे भाई ने कहा- 8-9 महीने पहले लकी यादव और शुभम यादव से मेरे भाई का झगड़ा हुआ था। राम अचल से 5-6 महीने पहले मारपीट हुई थी।
मृतक के पिता का आरोप है कि हमारे लड़के को गोली मारी गई और प्रशासन जबरदस्ती लाश ले गया। जब प्रशासन ही हमारे साथ गलत कर रहा है, तो मैं क्या कर सकता हूं। चुनाव को लेकर विवाद हुआ था। जमीन को लेकर भी विवाद था। पहले भी झगड़ा हुआ था, तब सीओ आदि आकर समझाकर गए थे।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More