- योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम ने किये रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन

योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम ने किये रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन

अयोध्या आस-पास

योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम ने किये रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन

fallxvjaaaetuqk 1660974374 - योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम ने किये रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन768 512 16151978 thumbnail 3x2 image - योगी सरकार के दोनों डिप्टी सीएम ने किये रामलला और हनुमान गढ़ी के दर्शन
प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक शनिवार की दोपहर हेलीकॉप्टर से राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर उतरे।
यहां भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्त, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र समेत अन्य कई नेताओं ने उनका स्वागत किया।
राम कथा पार्क से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक अंबेडकर नगर जनपद के लिए रवाना हो गए। जबकि उपमुख्यमंत्री मौर्य यहां से हनुमानगढ़ी पहुंचे। उन्होंने हनुमंत लला का दर्शन पूजन किया। इसके बाद राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला का भी दर्शन किया। मौर्य ने राम जन्मभूमि में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। दर्शन पूजन करने के बाद उपमुख्यमंत्री मौर्य पूरा बाजार के लिए रवाना हुए। पूरा बाजार में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद मौर्य ग्रामीणों की चौपाल में भी शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *