
युवती को भगा ले जानें के मामले में मुकदमा दर्ज।
अंबेडकर नगर।
अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में आने-जाने वाला युवक एक युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी घर पर रहती थी। आरोपी राहुल, जो आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बरौली गांव का निवासी है, अपनी बहन से मिलने अक्सर गांव आता था। बहन की शादी पीड़ित के गांव में हुई है, जिसके चलते उसका उनके घर पर भी आना-जाना और बातचीत होती रहती थी। आरोप के अनुसार, बीते सात अगस्त को शाम लगभग चार बजे राहुल उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
थाना अध्यक्ष वंदना अग्रहरि ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More