
अयोध्या जिले के खण्डासा थाना क्षेत्र के अमरगंज बाजार स्थित एक निजी कॉन्वेंट स्कूल के बाउंड्रीवाल के अंदर एक युवती का शव पेड़ की डाल से दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार यादव, उप निरीक्षक विनय कुमार यादव, राहुल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को देते हुए फॉरेंसिक टीम भी मौके पर बुला लिया।
फॉरेंसिक टीम के जांच पड़ताल के बाद शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस हत्या- आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। युवती की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है।
स्थानीय लोगों ने आशंका जाहिर की है। युवती की हत्या कर यहां शव पेड़ की डाल से लटका दिया गया है। युवती के दोनों पैर जमीन से छुआ हुआ था। इससे यह स्पष्ट होता है की हत्या करके शव यहां लटका कर आत्महत्या का रूप दिया गया है। आसपास के गांव के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए थे। लेकिन मृतक युवती के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।
उप निरीक्षक विनय यादव ने बताया कि अज्ञात मृतक युवती की उम्र करीब 21 वर्ष है। जो रूख के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे लटका मिली है। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है तथा युवती की शिनाख्त करने के लिए आसपास के थानों तथा सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है। और आगे की विधि कार्रवाई भी की जा रही है।
क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम होने के बाद शव का शिनाख्त करने के लिए 72 घंटे मर्चरी में रखवाया जाएगा, उसके बाद भी जब कोई जानकारी हासिल नहीं होगी तो शव का अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More