युवती का यौन शोषण शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकापुर अयोध्या :- युवती को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाले दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार करके हैदर गंज थाने की पुलिस द्वारा जेल भेज दिया गया।
हैदर गंज थाने के उप निरीक्षक वृजेश कुमार यादव द्वारा पुलिस टीम के साथ आरोपी कृष्ण कुमार यादव निवासी रखौना थाना हैदरगंज को शुक्रवार सुबह करीब 6 उसके घर रखौना से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म करने, गाली गलौज और धमकी देने की धारा में अभियोग पंजीकृत हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपी का चालान करके न्यायालय भेजा गया है।
