सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

युवक को अगवा कर की हत्या, तालाब में फेंका शव।

युवक को अगवा कर की हत्या, तालाब में फेंका शव।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में बीते 25 अक्टूबर को घर से गायब युवक का शव गांव से बाहर तालाब में शौच के लिए ग्रामीणों को दिखा। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने युवक के शव को तालाब से बाहर निकाल स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बझना गांव निवासी अजय चौहान का 20 वर्ष (पुत्र) विकास चौहान 25 अक्टूबर की सुबह घर से निकला। शाम तक जब वापस नहीं आया तो परिजनों ने युवक की खोजबीन शुरू की। सफलता नहीं मिलने पर कोतवाली जयसिंहपुर में तहरीर देते हुए युवक को खोजने की मांग करते हुए अनहोनी की आशंका जताई।

स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को तहरीर व युवक का फोटो लेकर गुमशुदगी दर्ज कर लिया। शुक्रवार की सुबह लहूलुहान अवस्था में युवक का मृत शव पीएचसी बझना के पीछे तालाब में मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस जहां युवक के शव को पोस्टमार्टम भेजने की तैयारी कर रही थी। वही महिलाओं ने पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए पीढ़ी कूरेभार मार्ग जाम कर दिया। कोतवाल ने मामले से उच्च अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पर पहुंचे सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह, एसडीएम अरबिंद कुमार ने महिलाओं को समझा बुझा कर रास्ते को खुलवाया। सुरक्षा की दृष्टि से गोसाईगंज थानाध्यक्ष आरबी सुमन, भटमई चौकी इंचार्ज कन्हैया पांडेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

मृतक युवक के पिता अजय चौहान ने कोतवाल प्रेमचन्द सिंह को नामजद तहरीर देते हुए बताया कि गांव के बगल के पिता पुत्र सुखदेव व विकास, सकरदेपुर निवासी राकेश वर्मा ने ही बीते दिनों धमकी दी थी। इन्ही लोगो ने मेरे बेटे की हत्या कर तालाब में शव फेक दिया है।

सीओ जयसिंहपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि मृतक युवक के पिता की तहरीर पर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

4 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

4 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216