युवक की मौत, नशे की हालत में रात भर बाहर पड़ा रहा, सुबह मिला शव।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रिश्तेदारी में आए 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बैतीकला निवासी विकास निषाद के रूप में हुई है, जो पुहुपीं मजरा रजऊ पाठक का पुरवा में अपने रिश्तेदार के यहां आया था।
ग्रामीणों के अनुसार, विकास नशे की हालत में रात भर बाहर पड़ा रहा। सुबह जब उसकी जानकारी हुई, तो रिश्तेदारों ने उसे पीठ पर लादकर सड़क तक लाया। उन्होंने विकास को आवाज दी, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पीआरबी और स्थानीय पुलिस युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गई, जहां इमरजेंसी में तैनात डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह के अनुसार, विकास की शादी महज एक साल पहले हुई थी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। परिजनों की ओर से अगर कोई तहरीर मिलेगी, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More