अयोध्या पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत अयोध्या मंडल में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अयोध्या में बादल छाने लगे है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की सम्भावना है। कुछ स्थानों पर ओला गिरने की भी संभावना है। अयोध्या मंडल के विभिन्न जनपदों में गुरुवार सुबह हल्की धूप निकली। सुबह के बाद मौसम का मिजाज बदलने लगा। धीरे-धीरे आसमान में बादल छाने लगे। इससे एक बार फिर से तापमान में गिरावट होना शुरू हो गया है। दोपहर एक बजे न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी पाकिस्तान से आने वाली हवाएं के चलते पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। पहाड़ों पर बारिश के बाद अब मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी 24 से 48 घंटों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना जताई जा रही है।
बीएसए समेत पांच के खिलाफ नोटिस जारी, ससुर ने अपनी बहू पर नौकरी के साथ… Read More
महिला के साथ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा… Read More
जिला अस्पताल में शुरू होगी डिजिटल पेमेंट की सुविधा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल अयोध्या में… Read More
पहलगाम हमले पर टिप्पणी को लेकर गायिका नेहा सिंह राठौर पर एफआईआर दर्ज, देशविरोधी पोस्ट… Read More
पुत्र की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल। अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर जिले के… Read More
अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 1000 से अधिक प्रतिनिधियों ने किया फार्मा इवैल्यूएशन पर मंथन। अयोध्या। अयोध्या… Read More