मेडिकल कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के छात्र ने शुक्रवार को आत्महत्या कर ली। जौनपुर के छात्र सागर पटेल ने फांसी लगाकर जान दे दी है। पुलिस अभी पड़ताल में लगी है, सूत्रों ने बताया कि सागर पटेल इंटरनल एग्जामिनेशन में फेल हो गया था, इसी निराशा में उसने जान दे दी।
राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के एजुकेशन कैंपस गंजा के छात्रावास में छात्र सागर पटेल ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। फांसी के फंदे से सागर के शव को उतारा गया और परीक्षण के लिए दर्शननगर मेडिकल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, गंजा में 2024 बैच के एमबीबीएस के छात्र सागर पटेल की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची, पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
सीओ आशुतोष तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। गंजा मेडिकल कॉलेज एजुकेशन कैंपस थाना पूराकलंदर क्षेत्र में है।