
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के सीमांत इलाके में विसुही नदी के कछार में हुये गोवध प्रकरण में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक को पैर में गोली लगी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। दो दिन पूर्व बीकापुर कोतवाली और हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित नदी के कछार क्षेत्र में गौ हत्या की वारदात हुई थी।हिंदूवादी संगठनों के विरोध प्रदर्शन के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की थी और फिर बीकापुर कोतवाली में रिपोर्ट पंजीकृत कराई गई थी।
सीओ बीकापुर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की तफ्तीश में जुटी कोतवाली पुलिस की माता प्रसाद इण्टर कालेज विट्ठलपुर निधिंयावा से कुछ दूर पहले आरोपियों से मुठभेड हुई है। जिसके बाद गोवध निवारण व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम में वांछित मो मुस्तफा उर्फ चाँद बाबू निवासी ग्राम माझाँ सोनौरा थाना हैदरगंज और मो जमील निवासी बरावं थाना बल्दीराय, सुल्तानपुर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बाइक और तमंचा कारतूस बरामद किया है। मुठभेड में मो मुस्तफा उर्फ चाद बाबू के दाहिने पैर मे गोली लगी है, जिसको सीएचसी बीकापुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ विभिन्न मामलों के आठ तथा मो.जमील के खिलाफ तीन मामले दर्ज मिले हैं ।
जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More
नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More
खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More
18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More