मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, शनिवार का दिन सफाई दिवस के रूप में मनाया जाए ,सीएमओ।
अयोध्या।
अयोध्या जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण। शनिवार 17/05/2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बनियान ने शाम 3.00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहावल,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई का निरीक्षण किया।
सभी स्थानों पर संपूर्ण चिकित्सालय परिसर,ओपीडी संचालन,आकस्मिक सेवा,जनरल वार्ड,जेएसवाई वार्ड,हीट वेव हेतु कोल्ड रूम,कोल्ड चेन प्वाइंट गहनता से देखा साथ ही सभी जगह के अधीक्षकों को निर्देशित किया कि सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को सफाई दिवस के रूप में मनाया जाए एवं चिकित्सालय के पूरे परिसर में फैली गंदगी को साफ किया जाए।
निरीक्षण में एसीएमओ डॉक्टर पी के गुप्ता,डिप्टी सीएमओ डॉ राजेश चौधरी,एआरओ प्रवीण त्रिपाठी,डीपीएम राम प्रकाश पटेल,मनोज मौर्य,आरबीएसके कोऑर्डिनेटर डॉ मो. हम्माद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, विधायक के नेतृत्व में सेना को सम्मान, पहलगाम में मारे… Read More
प्रसव में ली गई मोटी रकम में मुख्य चिकित्सधिकारी ने दिखाई सख्ती,सीएचसी अधीक्षक को चेतावनी,सीएमओ।… Read More
अयोध्या मंडल कारागार में महिला आरक्षी की मौत, कमरे में मिला फंदे से लटका शव।… Read More
शादीशुदा युवक ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया, थाने में पीड़िता की मां की सुनवाई नहीं।… Read More
अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, रिश्तेदारी से लौटते वक्त हादसा। अयोध्या। अयोध्या… Read More
अयोध्या में तंग गलियों में चल रहे अस्पताल, सीएमओ ने दो निजी अस्पतालों की जांच… Read More