अयोध्या उत्तर प्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकस्मिक निरीक्षण।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकस्मिक निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज 5 अगस्त को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज,तारुन व बीकापुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज में मुख्य रूप से ओपीडी संचालन,औषधीय निरीक्षण एवं औषधीय की उपलब्धता आकस्मिक सेवा संचालन को गहनता से देखा साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने सीएचसी हैदरगंज में ओटी का संचालन प्रारंभ कराया।

इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारून का निरीक्षण किया, वहां पर भी ओपीडी सेवाओं,इमरजेंसी सेवाओं,औषधीय निरीक्षण एवं औषधीय की उपलब्धता,लैबोरेट्री रूम,कोल्ड चेन प्वाइंट साथ ही प्रसव कक्ष,जरनल वार्ड,जेएसवाई वार्ड को सूक्ष्मता से देखा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने वहां पर भर्ती मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में जानकारी ली। वार्ड में बेड पर बिछी चद्दर साफ सुथरी एवं शौचालयों में साफ सफाई थी।

इसके पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर का निरीक्षण किया। वहां पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने सीएचसी के संपूर्ण परिसर को देखा। सिजेरियन के बाद जेएसवाई वार्ड में भर्ती प्रसूताओ से स्वास्थ्य विभाग से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के विषय में ली।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एएनएम की साप्ताहिक बैठक में भाग लिया। इस माह में किए गए सभी कार्यों की समीक्षा किया साथ ही प्रत्येक एएनएम से इस माह आयोजित हुए कार्यक्रमों के बारे में उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं आगामी माह में आने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी साथ ही सभी को निर्देशित किया कि प्रत्येक एएनएम को अपने लक्ष्य के अनुसार कार्य करना है। इस अवसर पर डीपीएम राम प्रकाश पटेल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षक,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

editor

Recent Posts

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार।

जमीनी विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या मामले में चार गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान।

मुंडन समारोह में आया युवक 06 दिन से लापता, परिवार परेशान। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी में… Read More

3 weeks ago

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद।

नहर में कूदने वाली 22 वर्षीय युवती का शव पांचवें दिन बरामद। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

3 weeks ago

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।

गांव में दो युवक संदिग्ध हालत में पकड़े गए, जंगल में आग लगाने का आरोप।… Read More

3 weeks ago

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत ।

खेत की झटका मशीन बनी मौत का जाल, किसान मौत । अयोध्या। अयोध्या जिले के… Read More

1 month ago

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला।

18 वर्षीय युवती का शव पेड़ से लटका मिला। अयोध्या। अयोध्या जिले के पटरंगा थाना… Read More

1 month ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216