%E0%A4%AB%E0%A5%8D%E0%A4%AB - मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्राइवेट नर्सिंग होम का किया निरीक्षण।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्राइवेट नर्सिंग होम का किया निरीक्षण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्राइवेट नर्सिंग होम का किया निरीक्षण।

फफफफफ 1 - मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्राइवेट नर्सिंग होम का किया निरीक्षण।

अयोध्या।
अयोध्या जिले में आज 29 जुलाई 2025 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों ने प्राइवेट नर्सिंग होम द्वारा जनता को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को परखने हेतु स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। सर्वप्रथम हैरिंगटनगंज में बिना नाम का हॉस्पिटल मिला जहां पर न तो कोई भी डॉक्टर न ही कोई कर्मचारी था। वहां पर भर्ती प्रसूता महिला की संभावित डिलीवरी की डेट 15 जुलाई 2025 थी। महिला के शरीर में हीमोग्लोबिन 7.5 g /dl था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस हॉस्पिटल की ओटी सील कर दी।
इसके बाद स्वास्तिक मेडिकल सेंटर,मिल्कीपुर का निरीक्षण किया गया, वहां पर चिकित्सकों ने 4 सिजेरियन बिना किसी विशेषज्ञ चिकित्सक के देख रख में कराए गए थे। मानक के अनुरूप होने पर मेडिकल सेंटर सील कर दिया गया, यश हॉस्पिटल हैदर गंज का निरीक्षण किया वहां पर महिला का सिजेरियन किया गया था। वहां पर कोई भी सर्जन का नाम एवं न ही एनेस्थीसियोलॉजिस्ट का नाम बता पा रहा था। नवजात शिशु जो कि जॉन्डिस से ग्रसित था। उसका इलाज खराब रखें हुआ बेबी फोटो वार्मर पर लिटा कर किया जा रहा था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने तुंरत एम्बुलेंस बुलाकर नवजात को जिला महिला चिकित्सालय,अयोध्या के एसएनसीयू में भर्ती करने हेतु भेजा एवं उस हॉस्पिटल का ओटी रूम सील कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *