1763740729288 - माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित श्री राम जन्म भूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन।

माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित श्री राम जन्म भूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित श्री राम जन्म भूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन।

1763740737693 - माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित श्री राम जन्म भूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीरामनगरी में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का आज माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित श्रीराम जन्मभूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत जनपद अयोध्या में आगमन हुआ। माननीय मुख्यमंत्री जी का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनका आगमन रामकथा पार्क हेलीपैड पर हुआ, जहां पर उनका स्वागत माननीय कृषि मंत्री/जनपद प्रभारी मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर अयोध्या महंत गिरीश पति त्रिपाठी,माननीय विधायक अयोध्या श्री वेद प्रकाश गुप्ता,  विधायक बीकापुर डा.अमित सिंह चौहान, विधायक मिल्कीपुर श्री चन्द्रभानु पासवान,  विधायक गोसाईगंज श्री अभय सिंह, विधायक रूदौली श्री रामचन्द्र यादव , प्रमुख सचिव गृह श्री संजय प्रसाद,पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण,अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन श्री एसबी सिरडरकर, मण्डलायुक्त श्री राजेश कुमार,पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी श्री निखिल टीकाराम फुंडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

1763741172536 - माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित श्री राम जन्म भूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन।

माननीय मुख्यमंत्री जी रामकथा पार्क हेलीपैड से निकलकर हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन पूजन किया। तत्पश्चात उनका आगमन श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में हुआ।जहां उनका स्वागत श्रीराम जन्मभूमि निर्माण समिति के अध्यक्ष श्री नृपेन्द्र मिश्रा, महासचिव श्री चम्पत राय सहित अन्य पदाधिकारियों ने किया।

इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रभु श्रीरामलला का दर्शन पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। दर्शन पूजन के पश्चात माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर ट्रस्ट के पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों के रहने, खाने एवं मंदिर तक सुगम आवागमन तथा कार्यक्रम के दौरान बैठने की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली तथा इस सम्बंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

1763740742318 - माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के प्रस्तावित श्री राम जन्म भूमि ध्वजारोहण कार्यक्रम के दृष्टिगत माननीय मुख्यमंत्री का अयोध्या आगमन।

बैठक के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा सम्बंधी तैयारियों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक से पूर्व माननीय मुख्यमंत्री जी ने मंदिर के अंदर कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

श्रीराम जन्मभूमि के बाद माननीय मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ जी साकेत महाविद्यालय में बन रहे, हेलीपैड स्थल का तथा महर्षि बाल्मीकि अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिये। इसके बाद माननीय मुख्यमंत्री जी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना हुए।

इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्य डा. अनिल मिश्रा, गोपाल जी,निदेशक सूचना श्री विशाल सिंह, जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *