17 2024 01 03t134123.514 - महोत्सव से पहले 12 इलेक्ट्रिक कार पहुंची अयोध्या, ये होगा किराया।

महोत्सव से पहले 12 इलेक्ट्रिक कार पहुंची अयोध्या, ये होगा किराया।

अयोध्या उत्तर प्रदेश
महोत्सव से पहले 12 इलेक्ट्रिक कार पहुंची अयोध्या, ये होगा किराया।

17 2024 01 03t134123.514 - महोत्सव से पहले 12 इलेक्ट्रिक कार पहुंची अयोध्या, ये होगा किराया।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान राम भक्त अयोध्या में इलेक्ट्रिक कार की सवारी कर सकेंगे। मौजूदा समय में यहां भगवान श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले 12 इलेक्ट्रिक कार पहुंच गई हैं। इन गाड़ियों को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सीएम श्रीयोगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में समीक्षा बैठक कर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भव्य बनाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा उन्होंने अयोध्या को जीरो कार्बन एमिशन युक्त ई व्हीकल परिवहन सुविधा से सुसज्जित करने की भी बात कही थी। बताया जा रहा है कि 22 जनवरी के पहले 12 और इलेक्ट्रिक कार जिले में आएंगी। इलेक्ट्रिक कार में सफर का चार्ज 10 किलोमीटर चलने पर 250 रुपए, 20 किलोमीटर चलने पर 400 रुपए देना होगा। कार को 6 घंटे के लिए बुक करते हैं तो 1500 रुपए, 8 घंटे या 80 किलो मीटर तक के लिए सफर के 2000 रुपए चुकाने पड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *