रुदौली-अयोध्या

महिला ने लगाई फांसी, बेटी की विदाई को लेकर दामाद से विवाद हो गया था।

महिला ने लगाई फांसी, बेटी की विदाई को लेकर दामाद से विवाद हो गया था।

अयोध्या।

अयोध्या में दामाद से विवाद होने पर सास ने फांसी लगा ली। घटना मवई थाना क्षेत्र के रसूलपुर नेवादा गांव में बुधवार की है। पुलिस को दी गई तहरीर में ससुर ने आरोप लगाया है कि उसका दामाद बुधवार को बेटी कविता को विदा कराने आया था। रात में सास आरती  से बेटी की विदाई को लेकर बहस हो गई। जिससे आहत होकर सास ने सुसाइड कर लिया।

घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ रुदौली व थाना प्रभारी मवई ने घटना की गहनता से छानबीन की। ग्राम रसूलपुर नेवादा निवासी राजू ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि रात में मेरी पत्नी आरती (38) वर्ष, और मेरे दामाद मिथुन के बीच पुत्री की विदाई को लेकर विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर दोनो के बीच काफी कहा सुनी और गाली गलौज हो गई। इसके बाद दामाद अपने घर चला गया। रात लगभग एक बजे  के आस पास पत्नी का शव बड़ेर से लटकता हुआ मिला। घटना की सूचना पर सीओ रूदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी,प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश तिवारी तथा पीआरवी 0931 के प्रभारी लाल चंद मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने के पहले ही परिजनों ने महिला का शव उतार कर चारपाई पर लिटा दिया था।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर  के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। थाना प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

editor

Recent Posts

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा दर्ज।

दाल में कंकड़ मिलने पर बहस ढाबा मालिक ने युवक को पीटा, मारपीट का मुकदमा… Read More

1 day ago

“हर घर जल योजना” में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण।

"हर घर जल योजना" में भारी , घटिया गुणवत्ता और लापरवाही से नाराज ग्रामीण। अयोध्या।… Read More

1 day ago

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी जानकारी।

एयरपोर्ट की तर्ज पर अयोध्या में बनेगा बस अड्डा, परिवाहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी… Read More

1 day ago

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की टीम ने की कार्रवाई।

अयोध्या में ड्रग्स बनाने के गिरोह का पर्दाफाश, यूपी एसटीएफ व एएनटीएफ ठाणे महाराष्ट्र की… Read More

2 days ago

Warning: Undefined variable $tags_ids in /home/onlinesa/public_html/wp-content/plugins/accelerated-mobile-pages/classes/class-ampforwp-infinite-scroll.php on line 216