FB IMG 1756740483818 - महिला की हत्या का 20 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी।

महिला की हत्या का 20 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

महिला की हत्या का 20 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी।

FB IMG 1756740483818 - महिला की हत्या का 20 घण्टे के अन्दर खुलासा करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी।

अयोध्या।

अयोध्या जिले में श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद अयोध्या डा.गौरव ग्रोवर के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे, विशेष अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम द्वारा थाना कैण्ट जनपद अयोध्या के पलिया शहाबदी गांव के बाहर धान के खेत में महिला का शव प्राप्त होने की सूचना पर थाना कैण्ट में पंजीकृत मु0अ0सं0 257/2025 धारा 103 (1) भा०न्या०सं० का 20 घण्टे के अन्दर सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।

घटना दिनांक 31.08.2025 को प्रातः समय लगभग 07:00 बजे थाना कैण्ट जनपद अयोध्या पर ग्राम पलिया शहाबदी से एक सूचना प्राप्त हुई कि गांव के बाहर धान के खेत में एक अज्ञात लड़की का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस, अन्य अधिकारीगण द्वारा पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रथम दृष्टया महिला का गला दबाकर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा था, और अधिक जानकारी के लिये शव को नियमानुसार पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा महिला हत्या के अतिशीघ्र अनावरण किये जाने हेतु थाना कैण्ट एवं जनपदीय स्वाट/ सर्विलांस की संयुक्त टीम गठित कर अभियोग का यथाशीघ्र अनावरण हेतु कड़े निर्देश दिये गये। गठित टीम द्वारा टेक्निकल सपोर्ट एवं स्थानीय मुखबिरी के सहयोग से 20 घण्टे के अन्दर अभियुक्त राजू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उसके निशानदेही पर मृतका का मोबाइल बरामद किया गया। निशानदेही पर ले जाते समय अभियुक्त राजू द्वारा मौके का फायदा उठाकर पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया गया तथा भागते समय पुलिस पर जान लेवा फायर किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा अपने बचाव में जवाबी फायर किया गया जिससे अभियुक्त राजू के पैर में गोली लग गयी, जिसे इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया है।

दिनांक 01.09.2025 को प्रातः 10:30 बजे के आसपास थाना कैण्ट व जनपदीय स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा एफसीआई गोदाम गद्दोपुर से अभियुक्त राजू यादव (पुत्र) राम केवल नि0 दीपापुर पोस्ट मऊयदुवंश पुर थाना कैण्ट जनपद अयोध्या 24 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में राजू उपरोक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करते हुए बताया कि- “मै सरिया गिट्टी आदि चढ़ाने का कार्य करता हूं। मेरा और मृतका से पिछले कई महीनों फोन पर बातचीत होती थी। मृतका से मै शादी की बात करता था, तो अलग अलग जाति की बात कहकर मुझसे शादी को मना कर देती थी। इसी बात को लेकर पिछले कुछ दिनों से हमारे बीच अनबन चल रही थी। बीती रात दोनो गांव के बाहर आम के बाग के पास मिले थे, जहां कुछ देर बाद विवाह करने की बात किया तो मना करने लगी तो मैने शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए कहा तो वो तैयार नहीं हुई, तो मैने जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया। इसके साथ शराब के नशे एवं गुस्से में आकर मैने मृतका का गला दबा दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। उसके बाद मैने अकेले शव को ले जाकर पास के ही एक धान के खेत में डाल दिया और मृतका का मोबाइल व कपड़ा ले जाकर कुछ दूर पर फेक दिया और मृतका का कपड़ा भी फेक दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *