महिला की मौत, अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौके से फरार।

अयोध्या।
अयोध्या जिले के हैदरगंज के पचगवां चौराहे पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। शाम लगभग 4 बजे के आसपास भैंस चरा रही 55 वर्षीय चंद्रावती को एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। चालक मौके से फरार हो गया। घायल चंद्रावती को परिजन तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगंज ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को घर ले आए और 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हैदरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष विवेक राय ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार बाइक चालक की तलाश कर रही है।